Hindi Typing information

Become Plus Member & Get Ads Free Experience
मंगल नाम के फॉन्ट से हिन्दी टाइपिंग करना ही, मंगल फॉन्ट टाइपिंग कहलाता है। इसका वास्तविक नाम हिन्दी यूनीकोड टाइपिंग है, परंतु मंगल नाम का फॉन्ट ​डिफॉल्ट प्रयुक्त होने से इसका नाम मंगल फॉन्ट टाइपिंग पड़ गया है। वर्तमान समय में दो तरीकों से मंगल फॉन्ट टाइपिंग की जा सकती है।


info : What is Mangal Font Typing

मंगल फॉन्ट टाइपिंग के तरीके :
मंगल फॉन्ट टाइपिंग करने के लिए आपके पास दो रास्ते हैं : KEYBOARD INPUT और VOICE INPUT. कीबोर्ड के माध्यम से मंगल फॉन्ट टाइपिंग करने के लिए लगभग 09 कीबोर्ड विकसित किए गए हैं किंतु इनमें से केवल 04 कीबोर्ड INSCRIPT, REMINGTON CBI, REMINGTON GAIL & TRANSLITERATION का प्रयोग सर्वाधिक किया जाता है। चलिए जानते हैं इन चारों कीबोर्ड के बारे में।

INSCRIPT : यह मंगल फॉन्ट टाइपिंग का मानक कीबोर्ड है। कंप्यूटर में इसका प्रयोग करने के लिए आपको किसी सॉफ्टवेयर की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह सभी कंप्यूटर में उपलब्ध रहता है। चूंकि यह मानक कीबोर्ड है इसलिए सरकार द्वारा इसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। यही कारण है कि यह अधिकांश टाइपिंग परीक्षाओं में देखने को मिल जाता है। इंस्क्रिप्ट कीबोर्ड सीखने में बहुत आसान है। 

REMINGTON कीबोर्ड : यह कृतिदेव टाइपिंग में प्रयुक्त होने वाले कीबोर्ड में थोड़ा संशोधन करके यूनीकोड में उपलब्ध कराया गया है। यह विशेष रूप से उन्हीं लोगों के लिए है जो कृतिदेव, देवलिस जैसे कीबोर्ड पर टाइपिंग जानते हैं। हिन्दी टाइपिंग परीक्षाओं में इसके दो ही रूप प्रयोग होते हैं : REMINGTON CBI और REMINGTON GAIL. इन दोनों कीबोर्ड में केवल एक अंतर होता है ​ि की मात्रा का। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेमिंग्टन कीबोर्ड पर टाइपिंग अभ्यास करने के लिए आपके कंप्यूटर में HINDI INDIC INPUT सॉफ्टवेयर होना जरूरी है।

DOWNLOAD INDIC INPUT

TRANSLITERATION : यह कीबोर्ड टाइपिंग परीक्षाओं में प्रयोग नहीं होता है, परंतु इसका प्रयोग भी काफी होता है। TRANSLITERATION कीबोर्ड उनके द्वारा प्रयोग किया जाता है जिनको टाइपिंग नहीं आती है। इसमें अंग्रेजी लिखने पर हिन्दी आउटपुट प्राप्त होता है, जैसे— RAAM से राम, RAAJU से राजू इत्यादि। मोबाइल में इसे फोनेटिक कीबोर्ड के नाम से भी जानते हैं।

VOICE INPUT — यह न तो किसी परीक्षा में प्रयोग होता है और न ही इसका ज्यादा प्रयोग हो रहा है। यह विधि अभी अनुसंधान स्तर पर है। यह आपके बोले गए शब्दों को सीधे यूनीकोड में टाइप करती जाती है, बिना किसी कीबोर्ड है। यह ठीक उसी प्रकार से कार्य करती है, जैसे आप बोलकर आवाज रिकॉर्ड करते हैं। इसमें आपका बोला गया मैटर ​टाइप होता जाता है। परंतु इसमें अभी काफी असुविधाएं हैं और निरंतर शोध जारी है।

तो यह हैं मंगल फॉन्ट में टाइपिंग करने की ​विधियां। अगर आप किसी टाइपिंग परीक्षा की तैयारी के लिए मंगल फॉन्ट पर टाइपिंग करना चाहते हैं तो आपको तीन कीबोर्ड मिल जाते हैं — INSCRIPT, REMINGTON CBI और REMINGTON GAIL. आप अपनी पसंद का कीबोर्ड चुनकर टाइपिंग कर सकते हैं। और अगर आप खुद केवल ब्लॉग, चैट आदि के लिए टाइपिंग करना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प होगा — TRANSLITERATION कीबोर्ड. 

उपरोक्त किसी भी तरीके से आप टाइपिंग करते हैं तो आपकी टाइपिंग 'मंगल फॉन्ट टाइपिंग' कहलाती है। लेकिन चूंकि परीक्षाओं में केवल INSCRIPT, REMINGTON CBI और REMINGTON GAIL कीबोर्ड का ही प्रयोग होता है इसलिए टाइपिंग TEST के दृष्टिकोण से केवल इन 3 कीबोर्ड पर टाइपिंग करना ही मंगल फॉन्ट टाइपिंग कहा जाता है।

हिन्दी यूनीकोड यानि मंगल फॉन्ट टाइपिंग के लिए कई फॉन्ट विकसित किए गए हैं जिनमें APARAJITA, UTSAAH, UTKARSH, KOKILA प्रमुख हैं परंतु कंप्यूटर द्वारा इनके बजाय डिफाल्ट में MANGAL नाम का फान्ट ही चुना जाता है। इसी कारण इसका नाम मंगल फॉन्ट टाइपिंग पड़ गया है। अगर आप MS WORD या वर्डपेड में टाइपिंग के समय आप मंगल के स्थान पर इनमें से कोई भी फॉन्ट चुन लेते हैं तो भी आपकी टाइपिंग मंगल फॉन्ट टाइपिंग यानि हिन्दी यूनीकोड टाइपिंग ही कहलाती है। 
sponsored

0 Response to "Hindi Typing information"

Post a Comment

sponsored