Audio file Extension

Become Plus Member & Get Ads Free Experience
वह फाइल फॉर्मेट जो कंप्यूटर में मीडिया के AUDIO समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं, AUDIO फाइल एक्सटेंशन कहलाते हैं। इसके अंतर्गत म्यूजिक अर्थात् संगीत, रिंगटोन, रिकॉर्डिंग इत्यादि आते हैं।

(Image Credit : Pixabay | mohamed_hassan-5229782)

आपने कंप्यूटर या मोबाइल में कभी संगीत चलाया होगा, कभी वॉइस रिकॉर्डिंग भी की होगी और कभी मोबाइल में रिंगटोन भी सेट की होगी। क्या आपको पता है कि इन सबके एक्सटेंशन अलग—अलग होते हैं। भले ही यह सब म्यूजिक की श्रेणी में आते हैं परंतु इनके भी फॉर्मेट अलग—अलग होते हैं। 

चलिए जान लेते हैं कुछ उपयोगी AUDIO फॉर्मेट को।

MP3 : इसका पूरा नाम MPEG-1 Audio Layer 3 है। इसका विकास Fraunhofer Institute द्वारा किया गया। यह लॉंच होते ही लोक​प्रिय हो गया। यही कारण है कि AUDIO ग्रुप में MP3 फॉर्मेट का ही सर्वाधिक प्रयोग किया जा रहा है।

AAC : इसका पूरा नाम MPEG-2 Advanced Audio Coding है। इसका विकास Fraunhofer IIS, AT&T Bell Laboratories, Dolby and Sony Corporation द्वारा किया गया है। यह MP3 को प्रतिस्थापित करने के लिए विकसित किया गया परंतु यह MP3 की तरह लोकप्रिय नहीं हो सका। लेकिन जहां MP3 का उपयोग केवल घरेलू स्तर पर किया जाता है वहीं AAC वैश्विक स्तर पर प्रयोग किया जा रहा है। YouTube, Android, iOS, iTunes आदि में आपको AAC फॉर्मेट देखने को मिलेगा। खास बात यह भी है कि MP3 की अपेक्षा AAC कहीं अधिक उन्नत तकनीक है इसलिए इसकी गुणवत्ता MP3 की अपेक्षा कहीं बेहतर होती है।


sponsored

0 Response to "Audio file Extension"

Post a Comment

sponsored